गीताश्रीधर संस्था ने मॉस्क वितरण कर चलाया जागरुकता अभियान

उज्जैन। संस्था गीताश्रीधर ने गुदरी बाजार, उज्जैन पर गुरुवार को मॉस्क वितरण कर मास्क जागरुकता अभियान भी चलाया। संस्था संरक्षक विकास खण्डेलवाल के अनुसार संस्था द्वारा क्षेत्रीय रहवासियों, व्यवसायियों सहित राहगीरों को मास्क पहनने के लाभ से अवगत कराते हुए कोविड-19 से सुरक्षा के लिए मास्क पहनने का आव्हान किया गया तथा बिना मास्क पहने लोगों को मास्क भी पहनाये गये।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कलेक्टर महोदय के सख्त निर्देशों का प्रभाव अभियान के दौरान देखने को मिला जहां लगभग 90 प्रतिशत लोगों ने मॉस्क पहन रखे थे। इस अवसर पर राजू यादव, संस्था सचिव रूपेश काबरा, अजय गेहलोत, नागेश जायसवाल, महेश गुप्ता, कमलकिशोर गुप्ता, लालसिंह चौधरी, लोकेश जैन, सचिन परिहार, पीयूष काबरा, अंशुल शर्मा, संदीप चौरसिया, प्रकाश मालवीय, यश सोलंकी, दौलत यादव, जयेश खत्री, संतोष जैन आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी प्रचार मंत्री सद्दाम शाहने दी।