Popup Image
Advertisement

चार्टर्ड बस ने खड़ी स्कूल बस को मारी टक्कर

एक छात्र सहित चार लोग घायल

Advertisement

इंदौर में चार्टर्ड बस ने स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद स्कूल बस सामने खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में एक स्टूडेंट समेत 4 लोग घायल हुए हैं।एक्सीडेंट सुबह करीब साढ़े 7 बजे राजीव गांधी चौराहे के पास हुआ। यहां श्री सत्य साईं विद्या विहार स्कूल की बस स्टूडेंट को लेने के लिए खड़ी थी। इसी बीच इंदौर-रतलाम चार्टर्ड बस पीछे से जा घुसी। बस में एक छात्रा और महिला केयर टेकर बैठे थे।

दोनों के साथ कंडक्टर और ड्राइवर को भी चोटें आई हैं। छात्रा और केयर टेकर को चोइथराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।चार्टर्ड बस इंदौर से रतलाम जा रही थी। बस ड्राइवर पंकज गिरी ने बताया, ‘सामने अचानक मोटर साइकल आ गई। उसे बचाने का प्रयास किया। इस दौरान लेफ्ट टर्न पर खड़ी स्कूल बस से हमारी बस टकरा गई। हमारी बस की किसी भी सवारी को चोट नहीं आई है।’

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें