Popup Image
Advertisement

ट्रेवल्स के ऑफिस में लगी भीषण आग

इंदौर के छोटी ग्वालटोली में पटेल ब्रिज के पास शनिवार शाम भीषण आग लग गई। आग एक ट्रेवल्स ऑफिस में लगी है। आसपास की चार-पांच दुकानें भी चपेट में आ गई है। बताया जाता है कि कुछ गाड़ियां भी जल गई हैं। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने की कोशिश की गई।

Advertisement

आगजनी के कारण मौके पर जाम की स्थिति बन गई। सरवटे बस स्टैंड से बसों के आने-जाने का रूट होने के कारण कुछ बसें जाम में फंसी। टू-व्हीलर और फॉर व्हीलर भी फंस गए। घटना के कारण ट्रैफिक को डायवर्ट करना पड़ा। रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाले रोड को बंद कर दिया।

बता दें कि शहर में लगातार आगजनी की घटनाएं सामने आ रही हैं। हाल ही में पलासिया के पास इंडस्ट्री हाउस में भी भीषण आग लगी थी। कई लोग मल्टी में फंस गए थे। जिन्हें रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें