Popup Image
Advertisement

दावा : दो साल के काम एक साल में पूरे होंगे

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ के चल रहे विकास कार्यों की रफ्तार लगभग दोगुनी है। दो साल में पूरे होने वाले काम एक साल मेें ही पूरे कर लिए जाएंगे।यह बात गुरुवार को वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों को प्रशासनिक अधिकारियों ने कहीं है। सभी सुबह सिंहस्ष्थ के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने साथ निकले थे।

Advertisement

सिंहस्थ मेला अधिकारी संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी कि क्षेत्र के 6 प्रमुख ब्रिज और नईखेड़ी सड़क का निर्माण तय सीमा से पहले यानी दिसंबर 2026 तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा।

कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने निर्माण स्थल पर ही स्थापित मटेरियल परीक्षण लैब के बारे में बताया कि सीमेंट, गिट्टी और सरिया (लोहे) की गुणवत्ता मौके पर ही टेस्ट की जा रही है। टेस्टिंग रिपोर्ट को रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है।

Advertisement

भूखी माता ब्रिज : कम वजन तकनीक से बन रहा

अधिकारियों ने बताया कि भूखी माता मंदिर के पास शिप्रा नदी पर बन रहे 175 मीटर लंबे ब्रिज का निर्माण आधुनिक तकनीक से किया जा रहा है। ब्रिज के प्लेटफॉर्म में लोहे की चादर से बने विशेष पाइपों का उपयोग किया जा रहा है, जिसके चारों तरफ कांक्रीट और लोहे का जाल बिछाया जाता है। इससे पुल का खुद का वजन काफी कम हो जाता है, जबकि उसकी मजबूती और भार क्षमता बढ़ जाती है।
ऐतिहासिक व आलौकिक होगा सिंहस्थ-अद्भुत और ठोस काम का उदाहरण बन रहा उज्जैन कान्ह डायवर्शन परियोजना, शिप्रा नदी के नवीन घाटों, निर्माणाधीन ब्रिज, सड़क, मेडिसिटी व मेडिकल कॉलेज का कामकाज देखने के बाद जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की संकल्पना अनुसार उज्जैन उत्सव के लिए संवर रहा है। इस बार का सिंहस्थ ऐतिहासिक और अलौकिक होगा।

Advertisement

मुख्यमंत्री की संकल्पना से अलौकिक उत्सव के लिए संवर रहा उज्जैन

जमीन के नीचे टनल पहली बार देखी
हमने हमेशा पहाड़ी इलाकों या नेशनल हाईवे पर टनल बनते देखा था, लेकिन मैदानी इलाके उज्जैन में जमीन के 100 फीट नीचे से नदी मोडऩे की यह तकनीक अकल्पनीय है।
– अनिल फिरोजिया, सांसद

शिप्रा के शुद्ध जल से स्नान करेंगे देश के संत
पीएम मोदी के विकसित भारत के सपने को सीएम डॉ. यादव धरातल पर उतार रहे हैं। शिप्रा शुद्धिकरण के प्रयास अब सफल होंगे, इस बार संतजन शिप्रा जल से ही स्नान करेंगे।
– बालयोगी संतश्री उमेशनाथ महाराज, राज्यसभा सांसद

संवर रही बाबा महाकाल की नगरी
भव्य घाट बनने से शिप्रा की सुंदरता निखर जाएगी और करोड़ों लोग एक साथ स्नान कर धन्य हो सकेंगे। बाबा की नगरी सिंहस्थ के लिए संवर रही है। पूरा स्वरूप बदल जाएगा।
– कलावती यादव, निगम अध्यक्ष

इंजीनियरिंग का अनूठा उदाहरण
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का जो सपना था, उसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूरा करके दिखा दिया है। मैदानी इलाके में टनल निर्माण इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना है।
– रवि सोलंकी, यूडीए अध्यक्ष

गुणवत्ता देखकर आत्म-संतुष्टि हुई
उच्च मापदंडों के साथ काम हो रहे हैं। मौके पर निर्माण सामग्री की जांच कराई; जो टेस्ट रिपोर्ट अमूमन 28 दिन में आती थी, वह 12 दिन में मिल रही है। फिनिशिंग और क्वालिटी बेहतर है।
– अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक

श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई असुविधा
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर आने-जाने के मार्ग और अन्य जरूरी स्थायी इंफ्रास्ट्रक्चर के 50 फीसदी से अधिक काम पूरे हो चुके हैं।
– मुकेश टटवाल, महापौर

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें