देश के वीर जवानों के लिए भेंट किए रक्षा सूत्र

अक्षरविश्व प्रतिनिधि.उज्जैन। देश के वीर जवानों के लिए राखी भेजने का सिलसिला जारी है। सोमवार को वर्धमान बायोटेक की डायरेक्टर रश्मि राजपूत द्वारा 101 राखी, एलआईसी शाखा क्रमांक 2 के सदस्यों ने 51 राखी भेंट की।
वहीं वरिष्ठ समाजसेवी पुष्पा चौरसिया और प्रदीप जैन ने 60 राखी, वैष्णव ज्वेलर्स के भाइयों ने 50 राखी, अथर्व किटी महिला मंडल की ओर से 101 राखियां संगिनी ग्रुप की अध्यक्ष ममता सांगते को भेंट की गई। ममता सांगते ने बताया कि संगिनी ग्रुप कई सालों से भारत की सीमाओं पर जाकर सैनिक भाइयों को रक्षा सूत्र बांधती है और देश की विभिन्न बॉर्डर पर लगभग 4000 राखियां बाय स्पीड पोस्ट से भेजी जाती है।

Advertisement
Advertisement









