नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

सास-पति पर लगाए प्रताडऩा के आरोप
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:पंवासा थाना क्षेत्र में रहने वाली नवविवाहिता ने गुरुवार रात घर में फांसी लगा आत्महत्या कर ली। मृतक महिला के भाई और रिश्तेदारों ने पति व सास पर प्रताडऩा के आरोप लगाए हैं।
पुलिस ने बताया गुरुवार रात निशा पति राहुल खटिक उम्र 24 साल ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित किया। शुक्रवार सुबह मृतक महिला के भाई राजकुमार खटिक और अन्य रिश्तेदार शिवपुरी से उज्जैन पहुंचे। राजकुमार ने कहा बहन के सिर और गले पर चोंट के निशान है जैसे किसी धारदार चीज से वार किया हो।
दो दिन पहले निशा ने बड़ी बहन ज्योति से बात की थी और कहा था कि बहुत ज्यादा परेशान हो गई है। पंवासा थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरिया ने बताया घटना की सूचना पुलिस को जिला अस्पताल से मिली। फांसी के फंदे से उताकर परिजन ही उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। उसके सिर पर जो निशान है उसके बारे में परिजनों का कहना है कि फंदा टूटने से वो गिर गई थी इसी से उसके सिर में चोंट लगी है। वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया है। मर्ग पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।









