Popup Image
Advertisement

नींद की कमी से बढ़े डार्क सर्कल्स? अपनाएं 5 नेचुरल उपाय

काम का तनाव, देर रात तक स्क्रीन पर नजरें टिकाए रखना और अधूरी नींद — इन सबका सीधा असर आंखों पर पड़ता है और नतीजा होता है जिद्दी काले घेरे यानी डार्क सर्कल्स। आजकल यह समस्या हर दूसरे इंसान के साथ है। लोग इन्हें छिपाने के लिए महंगे कंसीलर का सहारा लेते हैं लेकिन यह सिर्फ कुछ घंटों का जुगाड़ है कोई पक्का इलाज नहीं। इंडियन जर्नल ऑफ डर्मेटोलॉजी के मुताबिक रोजाना की आदतें और बढ़ता स्क्रीन टाइम ही यह तय करते हैं कि डार्क सर्कल्स कितने गहरे होंगे। अगर आप बिना मेकअप के आंखों की नेचुरल चमक वापस लाना चाहते हैं तो किचन में मौजूद ये 5 घरेलू नुस्खे कमाल कर सकते हैं।

Advertisement

खीरे के स्लाइस — सबसे आसान और असरदार तरीका

एक रिसर्च के मुताबिक खीरा आंखों को ठंडक देने और हाइड्रेट रखने का सबसे अच्छा तरीका है। बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स के मुकाबले ताजा खीरा ज्यादा फायदेमंद होता है। खीरे के पतले गोल टुकड़े काटें और आंखों पर इस तरह रखें कि डार्क सर्कल्स वाला पूरा हिस्सा ढक जाए। ध्यान रखें कि खीरा बर्फ जैसा ठंडा न हो वरना सिरदर्द हो सकता है। हमेशा नॉर्मल तापमान पर ही इस्तेमाल करें और एक बार यूज के बाद स्लाइस फेंक दें।

ठंडी सिकाई — सूजन और कालापन दोनों कम करे

ठंडी सिकाई आंखों के नीचे की सूजी हुई नसों को आराम देकर कालेपन को तेजी से कम करती है। एक साफ कपड़े को ठंडे पानी में भिगोकर आंखों पर 10 से 15 मिनट के लिए रखें। पानी का तापमान 10 से 15 डिग्री के बीच होना चाहिए। अगर आपको साइनस या सर्दी की शिकायत रहती है तो इस तरीके से बचें।

Advertisement

xग्रीन टी बैग्स — एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर उपाय

ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और कैफीन आंखों की सूजन और कालेपन को बहुत जल्दी कम करते हैं। यूज किए हुए ग्रीन टी बैग्स को थोड़ी देर ठंडा होने दें और फिर आंखों पर रखें। एक बार इस्तेमाल किए गए टी-बैग को दोबारा न लगाएं और सेंसिटिव स्किन वाले थोड़ी सावधानी बरतें।

एलोवेरा जेल — रात को सोने से पहले का बेस्ट नुस्खा

एलोवेरा स्किन को नमी देता है और डार्क सर्कल्स के कारण आंखों के नीचे जो खोखलापन दिखने लगता है उसे ठीक करने में मदद करता है। रात को सोने से पहले शुद्ध एलोवेरा जेल की एक पतली लेयर आंखों के नीचे लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। पहली बार इस्तेमाल से पहले कोहनी पर पैच टेस्ट जरूर करें ताकि एलर्जी का खतरा न रहे।

Advertisement

बादाम तेल से मालिश — विटामिन E का खजाना

बादाम का तेल स्किन को सॉफ्ट बनाने के लिए जाना जाता है। इसमें विटामिन D और E भरपूर मात्रा में होते हैं जो डार्क सर्कल्स को हल्का करते हैं। शुद्ध बादाम तेल की 2 से 3 बूंदें अनामिका उंगली पर लें और आंखों के आसपास गोल-गोल घुमाते हुए हल्की मालिश करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और धीरे-धीरे काले घेरे कम होने लगते हैं।

इन बातों का भी रखें ख्याल

इन घरेलू नुस्खों के साथ-साथ जीवनशैली में भी सुधार करना जरूरी है। रोजाना 7 से 8 घंटे की भरपूर नींद लें, खूब पानी पीकर खुद को हाइड्रेटेड रखें और सोने से कम से कम एक घंटे पहले फोन दूर रख दें। आंखों के नीचे की त्वचा बेहद नाजुक होती है इसलिए इन नुस्खों को रोजाना नियम से आजमाएं तभी अच्छा असर दिखेगा। अगर डार्क सर्कल्स जेनेटिक हैं तो किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर होगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें