Advertisement

पारदी डेरों पर पुलिस की आधी रात को सर्जिकल स्ट्राइक

10 संदिग्ध हिरासत में, वाहन भी जब्त किए

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। जिले में आदतन अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अपराधियों के डेरों पर पुलिस की दबिश का दौर पिछले तीन दिनों से जारी है। शनिवार की देर रात पुलिस ने चिह्नित पारदी डेरों और अपराधियों के ठिकानों पर दबिश दी।

एडिशनल एसपी गुरु प्रसाद पाराशर के मार्गदर्शन में सीएसपी नानाखेड़ा श्वेता गुप्ता के नेतृत्व में थाना चिंतामण गणेश और अतिरिक्त पुलिस बल की संयुक्त टीमों ने पारदी खेड़ा और ग्राम कंडारिया स्थित पारदी डेरों पर एक साथ दबिश दी। यहां से पुलिस ने 10 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए व्यक्तियों से उनके निवास, आजीविका के स्रोत और पुराने आपराधिक रिकॉर्ड के संबंध में पूछताछ की जा रही है। सभी 10 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई है। मौके से 3 दोपहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं, जिनके दस्तावेजों और मालिकाना हक की जांच जारी है। प्रारंभिक पड़ताल में ये वाहन संदिग्ध पाए गए हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें