Popup Image
Advertisement

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ की स्पीच से जुड़ी किताब के नाम पर ठगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम पर किताब प्रकाशित करने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में एक स्थानीय पत्रकार को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के भाषणों पर किताब छपवाने के नाम पर लोगों से ठगी की थी.

Advertisement

हिरासत में लिए गए स्थानीय पत्रकार आलोक तिवारी पर आरोप है कि वह सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम पर किताब प्रकाशित करने के नाम पर लोगों से चंदा ले रहा है. आनंद केशव सिंह नाम के एक व्यक्ति ने पुलिस में इसकी शिकायत की. शिकायतकर्ता का दावा है कि उससे भी 4,001 रुपये वसूले गए हैं.

सोशल मीडिया पर मांग रहा था चंदा

Advertisement

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि किताब मार्च 2023 में प्रकाशित होगी और इसे देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जारी किया जाएगा. शिकायत में कहा है कि पत्रकार ने सोशल मीडिया पर झूठी खबर फैलाई कि उसकी किताब का विमोचन राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी. इसकी एवज में वह चंदा इकट्ठा कर रहा है.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें