Advertisement

प्रयागराज व सूबेदारगंज के लिए आज से स्पेशल ट्रेन

उज्जैन सहित मक्सी और रतलाम के यात्रियों को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। रेलवे ने दो जोड़ी नई स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेनें उधना-प्रयागराज और इंदौर-सूबेदारगंज के बीच चलेंगी, जो रतलाम रेल मंडल के उज्जैन सहित विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। इससे मध्य प्रदेश और गुजरात से उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

उधना – प्रयागराज स्पेशल ट्रेन 12 जून से 31 जुलाई 2026 तक चलाई जाएगी। उधना से प्रयागराज (04106) हर शुक्रवार और सोमवार को उधना से रात 11.25 बजे रवाना होगी। अगले दिन शनिवार व मंगलवार सुबह यह रतलाम (5.20 / 5.25), उज्जैन (7.20/7.25) और मक्सी (8.08/8.10) होते हुए शाम 5.10 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

Advertisement

इसी तरह प्रयागराज से उधना(04105) 11 जून से 30 जुलाई तक हर गुरुवार और रविवार को प्रयागराज से शाम 7 बजे चलेगी। अगले दिन यह मक्सी (सुबह 11.40 /11.42), उज्जैन (दोपहर 12.30/ 12.40) और रतलाम (दोपहर 2.35/ 2.40बजे) पहुंचेगी। रात 8.50 बजे उधना पहुंचेगी। ट्रेनों ओर से भरूच, छायापुरी, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, रुठियाई, गुना, ग्वालियर, भिंड, इटावा, गोविंदपुरी और फतेहपुर स्टेशन पर ठहरेगी। टे्रन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और जनरल सेकंड क्लास कोच रहेंगे।

इंदौर-सूबेदारगंज स्पेशल 29 सितंबर तक

Advertisement

इंदौर-सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन 16 जून से 29 सितंबर 2026 तक संचालित की जाएगी, जिससे त्योहारों और सीजन के अंत तक यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

इंदौर से सूबेदारगंज (04170) हर मंगलवार और शनिवार को इंदौर से रात 8.30 बजे चलेगी। फतेहाबाद (9.40/ 9.4२), उज्जैन (10.20/ 10.25) और मक्सी (11.00/11.05 बजे) होते हुए अगले दिन रात 8 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी।

इसी तरह सूबेदारगंज से इंदौर स्पेशल (04169) 15 जून से 28 सितंबर तक हर सोमवार और शुक्रवार को सूबेदारगंज से सुबह 5 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन देर रात मक्सी (रात1.10/ 1.20 बजे), उज्जैन (सुबह 3.10/3.15 बजे) और फतेहाबाद (सुबह 4 / 4.02 बजे) पहुंचेगी और सुबह 4.55 बजे इंदौर पहुंचेगी।

ट्रेन दोनों ओर से फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, उज्जैन, मक्सी, रुठियाई, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, इटावा, गोविंदपुरी और फतेहपुर स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन में थर्ड एसी, स्लीपर और जनरल सेकंड क्लास कोच रहेंगे।

जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि इन दोनों ट्रेनों में रिजर्वेशन शुरू हो चुका है। समर वेकेशन में कंफर्म टिकट की मारामारी से बचने के लिए यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट या रेलवे काउंटर से अपनी टिकट तुरंत बुक करा सकते हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें