Popup Image
Advertisement

प्रशिक्षण पूरा होने के बाद होमगार्ड महिला सैनिकों ने मिलाए कदमताल

उज्जैन। 24 जिलों से अनुकंपा नियुक्ति में होमगार्ड में सम्मिलित हुईं 28 महिला सैनिकों का 90 दिनों का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सुबह नागझिरी स्थित होमगार्ड मैदान में परेड हुई। उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 4 महिला सैनिकों का सम्मान किया गया। होमगार्ड सैनिक के रूप में प्रदेश की 28 महिला सैनिकों का चयन हुआ था जिन्हें उज्जैन में 90 दिनों तक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक एएसआई दिनेश जोशी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान फायरिंग में शोभा निवासी होशंगाबाद, आजराउंड में लक्ष्मी लोधी निवासी रायसेन, लिखित परीक्षा में सैमू सिंघाड़ झाबुआ और मैदानी परीक्षा में नैंसी तिवारी सागर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन चारों को डिवीजनल कमांडेंट प्रीतिबाला सिंह ने शील्ड देकर पुरस्कृत किया। संचालन डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट संतोष जाट ने किया। अब महिला सैनिक अपने गृह जिलों में पहुंचकर होमगार्ड सैनिक के रूप में सेवाएं देंगी।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें