Advertisement

फसलों के भाव को लेकर ग्राम से विधानसभा तक होगा आंदोलन

उज्जैन। फसलों के भाव को लेकर ग्रामसभा से विधानसभा तक होनेवाले बड़े आंदोलन को लेकर भारतीय किसान संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों की बैठक उज्जैन में आयोजित की गई।

प्रदेश मंत्री भारतसिंह बैस ने बताया कि क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी, प्रांत मंत्री अतुल माहेश्वरी की अध्यक्षता में भारतीय किसान संघ की प्रांतीय बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया कि 29 नवंबर को भोपाल में किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। फसलों के भाव को लेकर आंदोलन में पूरे प्रदेश से कऱीब एक लाख किसान भोपाल पहुंचेंगे।

 

Advertisement

जिसके माध्यम से सरकार से मांग की जाएगी की सरकार किसानों की समस्याओं पर चर्चा के लिए सात दिन का विधानसभा का विशेषसत्र बुलवाए। बैठक में बताया कि स्व. प्रभाकर केलकर की स्मृति में 10 अक्टूबर को सलकनपुर में गुरूपूर्णिमा उत्सव मनाया जा रहा है जिसमें मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान मौजूद रहेंगे। इस आयोजन में पूर्णरूप से जैविक खेती करने वाले किसान को एक लाख ग्यारस हजार रुपए का प्रदेश का जैविक पुरस्कार दिया जाएगा। बैठक का संचालन महामंत्री रमेश दांगी ने किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें