बच्चों के विवाद में मां-बेटे को पीटा

उज्जैन। महिदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लसूडिय़ा में बच्चों के विवाद में मां-बेटों को कुछ लोगों ने जमकर पीटा। जिन्हें चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लसूडिय़ा में मंगलवार को बच्चे विवाद कर रहे थे। इस पर वहां रहने वाली 50 वर्षीय तेजूबाई पति कनीराम चौहान ने उस वक्त मामला सुलझा दिया था।

Advertisement
रात को तेजूबाई घर के समीप ही कुएं के पास सो रही थी तभी लखन, सोनू, सत्तू, कान्हा वहां आए और उनके साथ मारपीट की। आवाज सुनकर तेजूबाई का बेटा नागेश्वर बीच-बचाव करने पहुंचा तो उसके साथ भी चारों युवकों ने लकड़ी से मारपीट की। नागेश्वर को मामूली चोट लगने के कारण महिदपुर अस्पताल में भर्ती करवाया, जबकि उसकी मां तेजूबाई का इलाज चरक अस्पताल में चल रहा है।
Advertisement









