Advertisement

बदनावर से लेकर आया था गांजा मुखबिर की सूचना पर पकड़ाया तस्कर

32 हजार रुपए 1.114 किलो गांजा जब्त, एक दिन के रिमांड पर

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नशे के कारोबार और इसके तस्करों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत बडऩगर पुलिस ने बदनावर से गांजा लेकर आ रहे तस्कर को पकड़ाया। पुलिस को देख उसने भागने की कोशिश भी की लेकिन कामयाब नहीं हो सका। उसके पास से 32 हजार रुपए कीमत का 1.114 किलो गांजा जब्त किया गया है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जहां एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया है। अब पुलिस गांजा बेचने वाले के संबंध में पूछताछ कर रही है।

बडऩगर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया मुखबिर ने थाने आकर सूचना दी थी कि हनुमान मंदिर केसूर रोड, ग्राम भोमलवास के पास एक शख्स थैली में अवैध मादक पदार्थ लेकर खड़ा है। इसके बाद पुलिस टीम जैसे ही मौके पर पहुंची उक्त शख्स ने दौड़ लगा दी लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे धरदबोचा। पूछताछ में उसने अपना नाम भमरसिंह पिता भारतसिंह (52) निवासी कानवन (धार) बताया। उसकी तलाशी लेने पर थैली से 1.114 किलो गांजा जब्त किया गया जो वह बदनावर की ओर से लेकर आया था। पुलिस ने गांजा जब्त करते हुए एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। इसके खिलाफ थाना कानवन में मारपीट का प्रकरण दर्ज है।

Advertisement

गांजा पीता और बेचता है
टीआई पाटीदार ने बताया कि आरोपी भमरसिंह आदिवासी क्षेत्र से गांजा लेकर आता है। वह खुद पीता है और घर से पुडिय़ा बनाकर बेचता भी है। पूछताछ में पता चला कि उसका कोई फिक्स व्यक्ति नहीं जिससे वह गांजा लेकर आता है, जो भी उसे गांजा देता है तो खरीद लेता है।

यह भी पढ़े ………….

Advertisement

4 आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा, पहले भी 8 को पकड़ चुकी पुलिस

मामला रंजिश के चलते लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने का

उज्जैन। रंजिश के चलते लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने के मामले में माकड़ौन पुलिस ने फरार चार आरोपियों को भी पकड़ लिया। इससे पहले पुलिस 8 आरोपियों को पकड़ चुकी है। अब सभी 12 आरोपी पकड़े जा चुके हैं।

एसओ प्रदीप सिंह राजपूत ने बताया कि 6 मार्च को ग्राम भगवतपुर से माकड़ौन रोड स्थित खेत के पास रंजिश के चलते आरोपियों ने फरियादी के भतीजे दिनेश पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया था जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। बीच-बचाव करने पर फरियादी के पिता हिंदूसिंह एवं अन्य भतीजे विनोद के साथ भी मारपीट की गई जिससे उन्हें भी चोट आई थी। घायलों को माकड़ौन के शासकीय अस्पताल ले जाया गया था जहां से उज्जैन रैफर कर दिया था। मामले में पुलिस ने केस दर्ज करते हुए 12 आरोपी चिह्नित किए गए थे। जिसके बाद पुलिस ने 11 मार्च को 5 और 22 मार्च को 3 आरोपियों को पकड़ा था। शेष 4 आरोपी फरार थे जिन्हें भी धरदबोचा गया और डंडे जब्त किए गए। मंगलवार को इन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

यह है आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों के नाम सोनू उर्फ सोहन पिता जगदीश, ईश्वर पिता रुगनाथ, आत्माराम पिता मानसिंह, मोकम पिता प्रहलाद, सचिन पिता होकम, तूफान पिता जगदीश, विष्णु पिता प्रहलाद, कालू पिता रुगनाथ सभी निवासी ग्राम भगवतपुर, थाना माकड़ौन, घनश्याम पिता मानसिंह, नाना उर्फ नरेंद्र पिता जगदीश, भगत उर्फ देवीसिंह पिता मायाराम, निर्भय उर्फ नाना उर्फ नरेंद्र पिता जगन्नाथ निवासी ग्राम पचेटी, थाना कानड़, आगर मालवा हैं।

यह भी पढ़े ………….

55.47 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाए तस्कर, बाइक जब्त

मुख्य आरोपी रतलाम से लाकर करता था सप्लाई

उज्जैन के बेगमबाग का रहने वाला, महाकाल थाने में 22 प्रकरण दर्ज

उन्हेल/उज्जैन। उन्हेल पुलिस ने इंगोरिया चौपाटी से वाहन चैकिंग के दौरान बिना नंबर की बाइक पर आ रहे महिला और पुरुष तस्कर को पकड़ा। इनके बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 55.47 एमडी ड्रग्स मिला जिसकी अनुमानित कीमत 1.50 लाख रुपए है।

दरअसल, उज्जैन पुलिस जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी कड़ी में उन्हेल पुलिस इंगोरिया चौपाटी पर वाहन चैकिंग कर रही थी तभी नागदा की ओर से बिना नंबर की बाइक पर आ रहे महिला-पुरुष पुलिस को देख बाइक मोड़कर भागने लगे जिसका पीछा कर पुलिसकर्मियों ने उन्हें नवादा चौपाटी के पास पकड़ लिया गया।

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मोहम्मद सोहेल पिता मोहम्मद अनवर (34) निवासी बेगमबाग उज्जैन, रूबीना पति अजहर सैय्यद (36) निवासी महिदपुर बताया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से बैग में रखी पॉलीथिन से 55.47 ग्राम एमडी ड्रग्स मिला जिसकी अनुमानित कीमत 1.50 लाख रुपए है। पुलिस ने एमपी ड्रग्स और बाइक जब्त करते हुए प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। उनसे ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

महाकाल थाने में 22 प्रकरण दर्ज: जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी मोहम्मद सोहेल आदतन बदमाश है और उज्जैन के थाना महाकाल में उसके खिलाफ पहले से 22 प्रकरण दर्ज हैं। उसने पुलिस को बताया है कि वह रतलाम से ड्रग्स लगाकर सप्लाय करता था।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें