Popup Image
Advertisement

भाजपा समर्थित यात्रा आज टावर चौक से निकली कांग्रेस समर्थित यात्रा कल

प्रसंगवश: तिरंगा यात्रा के जितने फ्लेक्स, उतने यदि लगाए होते तिरंगे तो शहर का नज़ारा कुछ और ही होता

Advertisement

उज्जैन। देश आजादी का अमृत महोत्सव बना रहा है। इस महोत्सव में शामिल होने के लिए देश भर में अलग अलग आयोजन हो रहे हैं। हमारे नेताओं ने भी इस महोत्सव में अपना राजनैतिक लाभ ढूंढ ही लिया। उज्जैन में आज दोनों प्रमुख राजनैतिक दलों के नेताओं ने तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं।

भाजपा समर्थित नेताओं के एक क्लब द्वारा उज्जैन दक्षिण में आज सुबह तिरंगा यात्रा निकाली गई, वहीं कांग्रेस समर्थित नेताओं द्वारा उत्तर में कल सुबह 11 बजे माधव कॉलेज, देवास गेट से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। दोनों तिरंगा यात्रा से पूरे शहर को कवर करने वाले इस इवेंट के नाम पर सभी और सिर्फ और सिर्फ अवैध फ्लेक्स – होर्डिंग ही नजऱ आए। जिस चौराहे जिस ब्रिज जिस सड़क से निकले, सभी जगह फ्लेक्स ही फ्लेक्स थे। यह शायद शहर को स्वच्छता में नीचे से नंबर वन बनाने के लिए हमारे शहर के नेताओं का अघोषित योगदान समझा जाए। क्यूंकि स्वच्छता सर्वेक्षण के मानकों में अवैध फ्लेक्स और होर्डिंग से शहर की माइनस मार्किंग होना तो तय है।

Advertisement

तिरंगा यात्रा के इन फ्लेक्स में लगे नेताओं के फोटो के बीच में कहीं राष्ट्रीय ध्वज को ढूंढऩा पढ़ रहा है। बीजेपी हो या कांग्रेस दोनों ही दल के नेताओं ने तिरंगे को अपने प्रचार का हथियार बना लिया हैं। आज़ादी के इस पावन पर्व को नेताओं ने अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूर्ण करने के लिए ब्रांडिंग इवेंट बना डाला है।

आजादी के अमृत महोत्सव में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत हर घर, हर स्थान पर तिरंगा लहराने का लक्ष्य हैं। अभियान में अभी तक जितने तिरंगे नहीं लगे हैं उससे कई गुना ज्यादा तो नेताओं के फ्लेक्स, होर्डिंग्स लगा दिए गए हैं। भाजपा-कांंग्रेस दोनों ही दलों के नेताओं द्वारा शहर को तिरंगा यात्रा और तिरंगा अभियान के नाम से फ्लेक्स से पाट दिया गया है। फ्लेक्स और होर्डिंग्स लगाने की बजाए यदि इतनी राशि में तिरंगे लगाए गए होते तो शायद हमारा पूरा शहर इस महोत्सव का हिस्सा बन जाता, चारों और राष्ट्रीय ध्वज नजर आता और शहर का रंग ही कुछ और होता।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें