Advertisement

मंदसौर के तस्कर को भारी पड़ा इंतजार 3 किलो डोडाचूरा के साथ पकड़ाया

बिना नंबर की बाइक जब्त, खरीदार और बेचने वाले की भी तलाश

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। मंदसौर जिले के तस्कर को बडऩगर पुलिस ने 3.125 किलो डोडाचूरा के साथ पकड़ा है। वह किसी का इंतजार कर रहा था तभी पुलिस पहुंच गई। उसके पास से बिना नंबर की बाइक भी जब्त की गई है। पुलिस अब खरीदार और बेचने वाले की तलाश में जुटी है।

टीआई अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि मुखबिर ने थाने पहुंचकर बताया कि यात्री प्रतीक्षालय मौलाना ब्रिज के पास एक शख्स खड़ा है जिसके पास मादक पदार्थ हो सकता है। वह किसी के आने का इंतजार कर रहा था। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां मौजूद शख्स ने भागने की कोशिश की लेकिन उसे घेराबंदी कर धरदबोचा गया। उसका नाम शिवराजसिंह शक्तावत पिता अर्जुनसिंह (२१) निवासी ग्राम धाकड़ी (मंदसौर) है। तलाशी में बिना नंबर की बाइक पर टंगे बैग में 3.125 किलो डोडाचूरा मिला। वह मंदसौर से डोडाचूरा लेकर डिलेवरी करने आया था। जिसकी कीमत 32 हजार रुपए है।

Advertisement

तीन दिन के रिमांड पर

टीआई पाटीदार ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जहां उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है। आरोपी शिवराज से डोडाचूरा के साथ अन्य आरोपियों और सप्लायर्स के संबंध में पूछताछ की जा रही है। उसने बताया है कि वह मंदसौर से मादक पदार्थ लेकर आता था और मौलाना ब्रिज पर किसी फैक्ट्री में काम करने वाले सरदार को डिलेवरी देने वाली थी। अब पुलिस पूरे नेटवर्क का पता चला रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें