Advertisement

मध्‍य प्रदेश में 22 लाख से अध‍िक युवा पहली बार डालेंगे वोट

मध्‍य प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 60 लाख से अध‍िक

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

मध्यप्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव में 18 से 19 साल के 22 लाख 36 हजार 564 वोटर पहली बार वोट करेंगे। बुधवार को फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन कर दिया गया है।

प्रदेश में कुल 5 करोड़ 61 लाख 36 हजार 229 वोटर हैं। नई लिस्ट में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। 1 हजार पुरुषों की तुलना में 945 महिलाएं हैं। जबकि, 2011 में जेंडर रेश्यो 1 हजार पुरुष पर 931 का है। आबादी के हिसाब मतदाताओं का अनुपात 64.75% है।

Advertisement

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मध्यप्रदेश में कुल 5 करोड़ 61 लाख 36 हजार 229 मतदाता हैं। 2 अगस्त को ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन किया गया था, तब 5 करोड़ 43 लाख मतदाता थे। इस पूरी अवधि में 24 लाख 33 हजार नाम जोड़े गए। 7.5 लाख नाम हटाए गए और लगभग 15 लाख नामों में संसोधन हुआ है।

Advertisement

Related Articles

Write a review