Advertisement

मध्‍य प्रदेश16वीं विधानसभा का पहला सत्र:नवनिर्वाचित विधायकों को दिलाई गई शपथ

सीएम मोहन यादव ने सबसे पहले ली शपथ

 

Advertisement

मध्‍य प्रदेश की 16वीं विधानसभा का पहला सत्र सोमवार 18 दिसंबर से प्रारंभ हो गया है। चार दिवसीय इस सत्र में पहले दो दिन निर्वाचित सदस्यों को सामयिक अध्यक्ष गोपाल भार्गव द्वारा शपथ दिलाई गई । इसी बीच नरेंद्र सिंह तोमर ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया।

वे निर्विरोध चुने जाएंगे। उन्हें विपक्ष का साथ मिला है। विधानसभा अध्यक्ष का चयन 20 दिसंबर को होगा। प्रोटेम स्पीकर उन्हें शपथ दिलाएंगे।सबसे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उनके बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शपथ ली। पांचवें नंबर पर शिवराज सिंह ने शपथ ली।

Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।इनके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिल्ली से विधायक नरेंद्र सिंह तोमर, इंदौर-1 से विधायक कैलाश विजयवर्गी, चुरहट से विधायक अजय सिंह राहुल भैया, नरसिंहपुर से विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने विधानसभा की सदस्यता के रूप में शपथ ली।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें