Popup Image
Advertisement

महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं से मारपीट का मंदिर समिति ने कार्रवाई कर दो सुरक्षाकर्मी निलंबित किए

उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में एक बार फिर श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। घटना 11 जून की सुबह करीब 6:45 बजे गणेश मंडपम क्षेत्र में हुई, जिसका वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Advertisement

बैरिकेड पार कर शीघ्र दर्शन लाइन में पहुंचे युवक

वायरल वीडियो में दो युवक बैरिकेड पार कर सामान्य दर्शन कतार से निकलकर शीघ्र दर्शन लाइन में जाते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों की नजर उन पर पड़ गई। गार्डों ने दोनों युवकों को रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

मंदिर समिति ने दिया अपना पक्ष

महाकाल मंदिर समिति ने घटना पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि कतार तोड़कर नियमों का उल्लंघन करना और अव्यवस्था फैलाने का प्रयास दर्शन व्यवस्था को प्रभावित करता है। समिति के अनुसार ऐसे कृत्य से भगदड़ जैसी स्थिति बनने का खतरा भी उत्पन्न हो सकता है, जिससे अन्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।

Advertisement

प्रारंभिक जांच में गार्ड की गलती नहीं मिली

मंदिर समिति का कहना है कि उपलब्ध वीडियो फुटेज और प्रारंभिक तथ्यों की जांच में सुरक्षाकर्मियों की प्रथम दृष्टया कोई गलती सामने नहीं आई है। समिति के अनुसार गार्ड अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। हालांकि मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच सुनिश्चित करने के लिए संबंधित सुरक्षाकर्मी को जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया गया है।

मंदिर प्रशासक ने क्या कहा?

मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि दोनों युवक नियमों का उल्लंघन करते हुए कतार बदलकर शीघ्र दर्शन लाइन में पहुंच गए थे। उन्हें रोकने के दौरान सुरक्षाकर्मियों और युवकों के बीच विवाद हुआ। समझाने के बावजूद दोनों युवक अभद्रता करने लगे, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

Advertisement

जांच पूरी होने तक दोनों गार्ड हटाए गए

प्रशासन ने एहतियातन कार्रवाई करते हुए घटना से जुड़े दोनों सुरक्षाकर्मियों को गणेश मंडपम क्षेत्र से हटा दिया है। मामले की जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें