Popup Image
Advertisement

मांगें पूरी नहीं होने पर कर्मचारियों ने जताया आक्रोश, 20 को देंगे धरना

उज्जैन। प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों को पूरा करवाने के लिये मध्यप्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला उज्जैन द्वारा 6 जनवरी को दोपहर कलेक्टर कार्यालय पर कलेक्टर के प्रतिनिधि व्ही.एस. दांगी संयुक्त कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

Advertisement

ज्ञापन का वाचन मोर्चे के उज्जैन संभाग प्रभारी देवेन्द्र व्यास ने किया। प्रदर्शन में कई कार्यालयों के कर्मचारियों ने शासन के प्रति आक्रोश प्रकट किया। म.प्र. तृतीय वर्ग शास. कर्मचारी संघ के प्रांतीय संयोजक मोतीलाल निर्मल ने बताया कि द्वितीय चरण में 20 जनवरी को संभागीय मुख्यालयों पर धरना, रैली कर ज्ञापन दिया जायेगा। तृतीय चरण में 29 जनवरी को प्रदेशव्यापी एक दिवसीय धरना राजधानी भोपाल में कर अंतिम ज्ञापन दिया जाएगा।

इसके बाद भी मांगे पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन को म.प्र. कर्मचारी कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह चौहान, कैलाश रामटेके, अनिल नामदेव, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, नरेश आठिया, शेख मोहम्मद हनीफ, अनोखीलाल भारती आदि ने संबोधित किया। म.प्र. अधिकारी कर्मचारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा सचिव चित्रेश वाघे ने आभार व्यक्त किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें