Popup Image
Advertisement

माणिभद्र यक्षराज तीर्थधाम पर 36 कुंडीय हवन का महानुष्ठान

उज्जैन। श्री माणक सेठ की जन्मस्थली घर-देरासर श्री केशरियानाथ-माणिभद्र तीर्थधाम भेरूगढ़ पर यक्षराज श्री माणिभद्र वीर का पूजन व 36 कुंडीय हवन के महानुष्ठान का आयोजन किया।

Advertisement

श्री अशोकसागर सूरीश्वर म.सा. के मार्गदर्शन एवं आचार्यश्री मुक्तिसागर सूरीजी म.सा. तथा अचलमुक्तिसागर म. सा. की पावन निश्रा में हुए महानुष्ठान में सर्वप्रथम श्री माणिभद्र भक्त मंडल, नयापुरा ने महास्नात्र पूजन किया।

श्री माणिभद्र यक्षराज के पूजन व हवन आरम्भ हुआ जिसमें कुंभ स्थापना हुई जिसका लाभ प्रमिलाबेन देवचंद मारू मुंबईवालों ने लिया। मुख्य हवन के लाभार्थी शकरीबेन सेवंतीलाल धाणधारा कांकरे व रेखाबेन बाबूलाल शाह सूरत वालों ने लिया। जानकारी विकास कोठारी व प्रदीप दख ने दी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें