Popup Image
Advertisement

रतलाम में रेलवे ने लिया तीन दिन का ब्लॉक

रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के नीमच-रतलाम डबलिंग कार्य के अंतर्गत मंदसौर-दलोदा सेक्शन के बीच 14 किमी रेल पथ दोहरीकरण का कार्य पूरा हो गया है। नए ट्रैक का स्पीड टेस्ट 6 मई से 8 मई तक निर्धारित किया है। इस दौरान रेलवे के सीआरएस ( रेल संरक्षा आयुक्त) नए ट्रैक का निरीक्षण व स्पीड टेस्ट जांचेंगे। रेलवे ने तीन दिन तक इस ट्रैक से आम लोगों से दूरी बनाए रखने को कहा है।
सीआरएस के स्पीड ट्रायल जांच के दौरान रतलाम रेल मंडल द्वारा ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण कई ट्रेनें प्रभावित होगी। उज्जैन-चित्तौडग़ढ़ पैसेंजर रतलाम में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। रतलाम से चित्तौडग़ढ़ के बीच निरस्त रहेगी। इसी तरह रतलाम से मंदसौर, नीमच की और आने-जाने वाली 13 ट्रेनें प्रभावित होगी।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें