Popup Image
Advertisement

राजू श्रीवास्तव को दी श्रद्धांजलि

उज्जैन। हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन होने पर साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्था निर्झर द्वारा संस्थाध्यक्ष डॉ. राजेश ठाकुर ‘निर्झरÓ की अध्यक्षता में सभा आयोजित की गई। राजू श्रीवास्तव के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। डॉ. ठाकुर ने स्व. राजू श्रीवास्तव की स्मृति में प्रतिवर्ष हास्य कलाकार को प्रशस्ति पत्र के साथ-साथ 21 हजार रुपये व राजू श्रीवास्तव निर्झर स्मृति ट्राफी से सम्मानित किये जाने की घोषणा की। डॉ. स्वर्णिम पांडेय, डॉ. राजेश साकोरीकर, नारायण मंघवानी, कवि नरेन्द्र शर्मा, रामनारायण कुवाल, बीएल चौहान ने श्रद्धांजलि अर्पित की। संचालन दिनेश मालवीय ने किया। एमएस तोमर, सुनीता ईवन्स, कन्हैयालाल बडग़ुजर, आशुतोष सूर्यवंशी, बीएल चौहान उपस्थित थे।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें