Advertisement

राहगिरी में महिला रेसलर ने सिखाए पहलवानी के गुर

उज्जैन। मंगलनाथ मार्ग स्थित खाकचौक पर प्रति रविवार आयोजित होने वाले सैर सपाटा के मंच पर महिला रेसलर ने युवक-युवतियों को पहलवानी के गुर सिखाये। खाकचौक से लेकर गायत्री शक्तिपीठ तक सैर सपाटा अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम प्रति रविवार आयोजित होते हैं जिसमें योग, कला और अन्य गतिविधियां बच्चों को सिखाई जाती हैं। आज सुबह सैर सपाटा के मंच पर महिला रेसलर ने युवक-युवतियों को कुश्ती कला के गुर सिखाये। मंच पर ही महिला रेसलर ने कुश्ती के दांव पेंच की बारिकियां दिखाकर लोगों को अचंभित कर दिया।

 

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें