Popup Image
Advertisement

रिक्शा चालक ने फांसी लगाई

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शहर के पंवासा थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक रिक्शा चालक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बाबा रामदेव मंदिर के पास की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार सुबह शव परिजनों को सौंप दिया है।

Advertisement

पंवासा पुलिस के अनुसार, रविवार शाम सूचना मिली थी कि बाबा रामदेव मंदिर के पास एक मकान में युवक का शव फंदे पर लटका हुआ है। मौके पर पहुंचने पर मृतक की शिनाख्त 40 वर्षीय विकास पिता रमेशचंद्र के रूप में हुई। आसपास के लोगों ने खिड़की या खुले द्वार से उसे फंदे पर लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया।

प्रारंभिक पूछताछ में कुछ अहम जानकारियां सामने आई हैं विकास के परिजन पिछले तीन दिनों से शहर से बाहर गए हुए थे, जिसके कारण वह घर में अकेला था। बताया जा रहा है कि रविवार दिन में विकास का रिक्शा कहीं पलटी खा गया था। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि उसने इसी तनाव में आकर यह कदम उठाया या कोई अन्य कारण था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें