Popup Image
Advertisement

रौनक-बुंदेला गैंग के 3 गुंडों पर 10-10 हजार का इनाम

गैंगवार के खिलाफ अब पुलिस का हल्लाबोल, बदमाशों को तोडऩे की तैयारी, दोनों तरफ के 10 हिरासत में

Advertisement

उज्जैन। ढांचा भवन में पेट्रोल डालकर घर फूंकने वाली बुंदेला गैंग और फर्जी स्क्रिप्ट के जरिए अपने दुश्मनों को उलझाने वाली गुर्जर गैंग के बीच चल रही वर्चस्व की लड़ाई अब खूनी साजिशों तक पहुंच गई है। गैंगवार पर कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने इनके ठिकानों पर हल्ला बोल दिया है। गैंगवार के बाद दोनों गैंग के 10 बदमाशों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और अब उन्हें तोडऩे की तैयारी कर रही है। ३ गुंडों पर एसपी प्रदीप शर्मा ने 10-10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया है।

सिंथेटिक्स परिसर बना अड्डा
पुलिस जांच में सामने आया है कि रौनक गुर्जर ने मक्सी रोड स्थित बंद श्री सिंथेटिक्स फैक्ट्री के खाली पड़े परिसर को अपना आपराधिक ठिकाना बना रखा है। बुंदेला गैंग मोहन नगर व शिवशक्ति नगर से अपनी गतिविधियां संचालित कर रही हैं। दोनों गैंग का मुख्य काम मंडी के व्यापारियों और दुकानदारों को डरा-धमकाकर हफ्ता वसूली करना है। वसूली को लेकर ही दोनों गैंग के बीच किसी भी वक्त बड़ी गैंगवार हो सकती है।

Advertisement

फंसाने के लिए रच रहे साजिश
पुलिस को गुमराह करने के लिए रौनक गुर्जर ने जो साजिश रची, वह किसी थ्रिलर फिल्म से कम नहीं थी। चिमनगंज टीआई विवेक कनोडिया के अनुसार बुंदेला गैंग के घर फंूके जाने का बदला लेने और सहानुभूति बटोरने के लिए रौनक ने स्क्रिप्ट तैयार की। बदला लेने जाते वक्त लोड करते वक्त कट्टा चलने से अतीक खुद ही घायल हो गया। उसने यह बात रौनक को बताई तो उसने फोन पर ही साजिश रच ली। जिसके मुताबिक अतीक ने मेडिकल से ड्रिप मंगवाई, खुद का खून निकाला और बोतल में भरकर साथी राहुल चौहान को दिया ताकि वह उसे सड़क पर फैला सके और पुलिस को लगे कि बड़ा हमला हुआ है। इसी दौरान उन्होंने हमले और फायरिंग की कहानी गढ़ दी। मामले में राहुल और अतीक पकड़े जा चुके हैं। बंटी फरार है।

पुलिस से डरे 11 बदमाश भागे
फर्जी फायरिंग की घटना के पहले 11 अप्रैल की रात पांच बाइक पर आए 15 बदमाशों ने राोशन के ढांचा भवन स्थित घर में आग लगाने की कोशिश की थी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी कमल परमार को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में बुंदेला गैंग के यशवेंद्र उर्फ छिंगू बुंदेला (सरगना जीतू बुंदेला का बेटा), किशोर पटेल और चीनू मराठा सहित 11 अन्य साथियों के नाम उजागर हुए हैं, जो फिलहाल शहर छोड़कर फरार हैं।

Advertisement

गोलीकांड : अनमोल को ठोकने की तैयारी
उधर, देवासगेट थाना क्षेत्र में भी बदमाशों ने सरेराह गोलीबारी कर सनसनी फैला दी। हीरामिल की चाल ब्रिज के नीचे लव निर्मल पर जय उर्फ बच्चा चौहान और अनमोल गुर्जर ने गोलियां बरसाईं। पुलिस ने जय उर्फ बच्चा को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन कुख्यात अनमोल गुर्जर (सरगना रौनक गुर्जर का भतीजा) अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। अनमोल के खिलाफ नीलगंगा सहित कई थानों में पहले से ही गंभीर अपराध दर्ज हैं।

युवा लॉबी बेलगाम
सूत्रों के मुताबिक दोनों गैंग के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। इसमें मर्डर भी हो चुके हैं। बुंदेला गैंग का सरगना जीतू नारकोटिक्स मामलों में जेल में सजा काट रहा है। कामकाज बेटा छिंगू संभाल रहा है। दूसरी टीम का बॉस रोशन गुर्जर सक्रिय अपराध की दुनिया से अलग हो चुका है। उसकी जगह छोटे भाई रौनक और भतीजे अनमोल ने संभाल ली है। सूत्रों के मुताबिक यह दोनों लगातार अपराध को अंजाम दे रहे हैं। इन गैंग में अधिकतर युवा हैं, इनमें कुछ तो नाबालिग भी हैं, जो चोरी-उठाईगिरी और मुखबिरी करते हैं। काम-धंधे के नाम पर इनको ईरिक्शा पकड़ा दिया गया है जिसके जरिए वे नशा सप्लाई भी करते हैं।

गैंग खत्म करेेंगे दस-दस हजार का इनाम घोषित
बदमाशों की पूरी गैंग हमारे टॉरगेट पर है। व्यापारियों को डराने वाले और शहर की फिजा बिगाडऩे वाले इन गुंडों की कमर तोडऩे की तैयारी पूरी हो चुकी है। रौनक, अनमोल और छिंगा बुंदेला पर १०-१० हजार का इनाम घोषित किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
प्रदीप शर्मा
एसपी उज्जैन

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें