Popup Image
Advertisement

विधवा की दुकान हड़पने के लिए पति पत्नी ने बुना फर्जी एग्रीमेंट का जाल

पुलिस का खौफ दिखाकर दी धमकी… केस दर्ज

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज इंदौर। सदर बाजार इलाके में बेसहारा महिला की संपत्ति पर कब्जे की नीयत से फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले एक दंपती के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने न केवल फर्जी एग्रीमेंट के जरिए दुकान हथियाने की कोशिश की, बल्कि पीडि़ता को खाकी का डर दिखाकर चुप रहने की धमकी भी दी। पुलिस जांच में आरोपियों द्वारा पेश किया गया एग्रीमेंट पूरी तरह फर्जी पाया गया है।

गरीब नवाज कॉलोनी में रहने वाली पीडि़ता यास्मीन बी ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2020 में उनके पति के इंतकाल के बाद वह अकेली रह गई थीं। इसी का फायदा उठाकर आरोपी सितारा खान और उसके पति रफीक खान ने यास्मीन से संपर्क बढ़ाया और कुछ सामान रखने के लिए उनकी दुकान मांगी। यास्मीन ने भरोसे में आकर उन्हें दुकान इस्तेमाल करने दे दी, लेकिन कुछ समय बाद आरोपियों ने दुकान खाली करने के बजाय उस पर अपना ताला जड़ दिया।

Advertisement

जब पीडि़ता ने अपनी दुकान की चाबियां वापस मांगी, तो आरोपियों ने असली चेहरा दिखा दिया। रफीक खान ने पीडि़ता को धमकाते हुए कहा कि उसके पुलिस विभाग में ऊंचे संपर्क हैं। उसने यास्मीन को चेतावनी दी कि यदि वह दोबारा दुकान के पास आई या शिकायत की, तो उसे किसी भी गंभीर झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवा देगा। दहशत के बीच पीडि़ता ने हिम्मत जुटाई और वरिष्ठ अधिकारियों से गुहार लगाई।

जांच में खुली पोल: एग्रीमेंट निकला फर्जी

Advertisement

शिकायत के बाद जब पुलिस ने आरोपियों को तलब किया, तो उन्होंने चालाकी दिखाते हुए एक एग्रीमेंट पेश किया और दावा किया कि दुकान उनकी संपत्ति है। हालांकि, जब पुलिस ने दस्तावेजों की बारीकी से जांच की और गवाहों के बयान लिए, तो सारा खेल उजागर हो गया। आरोपियों का एग्रीमेंट पूरी तरह फर्जी निकला। पुलिस ने अब सितारा और रफीक के खिलाफ धोखाधड़ी करने और धमकाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें