Advertisement

शराब के नशे में धुत हिस्ट्रीशीटर ने बड़े भाई को चाकू घोंपा, मौत

आधी रात को हीरामिल की चाल में झगड़े आदतन बदमाश

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। हीरामिल की चाल मेें शराब पीते वक्त दो भाई झगड़े और विवाद इतना बढ़ा कि छोटे ने बड़े भाई को चाकू घोंप दिया जिससे मौके पर ही मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात करीब 12.30 बजे की बताई जा रही है। दोनों भाई क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर बदमाश हैं।

देवासगेट पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम मनीष पिता मोहनलाल टेटवाल (35) हीरामिल की चाल है। आरोपी छोटे भाई सागर उर्फ नाना ने उसे विवाद के बाद चाकू मारा और फरार हो गया। मां पड़ोसियों की मदद से मनीष को चरक अस्पताल ले गई तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Advertisement

शराब पीने के लिए विवाद पुलिस के मुताबिक दोनों भाई कुछ काम धंधा नहीं करते थे। मां मजदूरी कर घर चलाती है। घटना के दिन उन्होंने मां से रुपए लिए मछली व शराब लेकर आए। मां को मछली बनाने का कहा और दोनों शराब पीने लगे। शराब कम पड़ गई तो और लाने के लिए मनीष मां से रुपए के लिए विवाद करने लगा। छोटे भाई सागर ने उसे रोका और विवाद बढ़ गया। गुस्से में सागर ने मनीष को चाकू घोंप दिया और भाग गया।

छह बहनें-एक बेटा, पिता की हो चुकी है मौत
मनीष व सागर के परिवार में मां के अलावा छह बहनें हैं। चार की शादी हो चुकी है। मनीष की पत्नी और पिता की मौत हो चुकी है। उसका एक 6 साल का बेटा है। आरोपी सागर अभी अविवाहित है। थाना देवासगेट के सब इंस्पेक्टर राधेश्याम अवालिया ने बताया कि दोनों हिस्ट्रीशीटर हैं। मनीष के खिलाफ 24 और छोटे भाई सागर (आरोपी) के खिलाफ 8 मामले दर्ज हैं। सागर की तलाश की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें