शादी के छह माह बाद युवक ने किया सुसाइड

By AV NEWS

एक सरकारी अफसर के ड्राइवर ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। रात में दो बजे के लगभग उसकी तबीयत बिगड़ी। रिश्तेदार उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां सुबह छह बजे उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

आजाद नगर पुलिस के मुताबिक अभिलाष (23) पुत्र तुलसीराम डांगी को रात में उसके मामा का लड़का जगदीश एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा था। यहां सुबह साढे छह बजे अभिलाष की मौत हो गई। जगदीश ने बताया कि अभिलाष इंदौर में सरकारी अफसर की गाड़ी चलाता था। करीब दो सालों से वह इंदौर में रह रहा था।

जगदीश के मुताबिक अभिलाष मूल रूप से राजगढ़ के पास खानपुरा ग्राम का रहने वाला था। इसी गांव के पास अरन्या में रहने वाली बबीता से उसकी छह माह पहले शादी हुई थी। रात में पत्नी भी कमरे में थी। तबीयत बिगड़ने पर उसने जहर खाने की बात बताई थी। अभिलाष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन गांव में ही रहती है। पुलिस को जानकारी लगी है कि रात में पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। जिसके बाद अभिलाष ने यह कदम उठा लिया

Share This Article