Popup Image
Advertisement

संस्कृत भाषा में भविष्य में रोजगार की अनेक संभावनाए

उज्जैन। संस्कृत ज्योतिर्विज्ञान एवं वेद अध्ययनशाला विक्रम विवि द्वारा विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। डॉ. डीडी वेदिया ने कहा इस प्रकार की व्याख्यानमाला का निरंतर आयोजन किया जाएगा जिससे समस्त विषयों के विद्यार्थी लाभान्वित हो सकें।

Advertisement

मुख्य वक्ता महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. रमेशचंद्र पंडा ने कहा कि संस्कृत भाषा जैसी वैज्ञानिक भाषा में भविष्य में रोजगार की अनेक संभावनाएं निहित हैं। आचार्य हरिमोहन बुधौलिया ने भी विचार व्यक्त किये।

संचालन डॉ. गोपालकृष्ण शुक्ल ने किया और आभार डॉ. सर्वेश्वर शर्मा ने माना। डॉ. एसके मिश्रा, डॉ. विष्णुप्रसाद मीना एवं डॉ. महेन्द्र पंड्या सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें