Advertisement

सिंहस्थ तैयारियों पर संतों ने जताई संतुष्टि पर खालसा भूमि पर अतिक्रमण देख नाराज

अभा खालसा परिषद के संतों ने महाकाल दर्शन के साथ शुरू किया सिंहस्थ तैयारियों का निरीक्षण

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ की प्रशासनिक तैयारियों और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने के लिए अभा खालसा परिषद के अध्यक्ष स्वामी माधवाचार्य के नेतृत्व में देश भर के प्रमुख संतों के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को उज्जैन का दौरा किया। संतों ने जहां एक ओर शिप्रा शुद्धिकरण और बुनियादी ढांचे के विकास पर संतुष्टि जाहिर की, वहीं खालसा के कैंप के लगने वाली जमीनों पर अतिक्रमण को लेकर आक्रोश व्यक्त किया।

प्रतिनिधिमंडल ने सबसे पहले भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद संत अंकपात स्थित दिगंबर अखाड़ा पहुंचे, जहां चरण पादुका पूजन हुआ। यहां से संतों का दल मंगलनाथ और अंगारेश्वर क्षेत्र के घाटों तथा अन्य निर्माण कार्यों का जायजा लेने पहुंचा। निरीक्षण के दौरान जब संत उन जमीनों पर पहुंचे जहां सिंहस्थ के दौरान खालसे (तंबू) लगाए जाते हैं, तो वहां पक्के निर्माण और अतिक्रमण देखकर नाराज हो गए। संतों ने चिंता जताई कि सिंहस्थ के लिए आरक्षित जमीनों पर इस तरह के पक्के निर्माण कैसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इन जमीनों को तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।

Advertisement

700 खालसा के पांडाल कहां लगेंगे

दिगंबर अखाड़ा में चर्चा के दौरान अध्यक्ष स्वामी माधवाचार्य ने कहा कि मंगलनाथ, अंगारेश्वर व आसपास के जिन इलाकों में खालसा के पंाडाल लगते हैं वहां जगह ही नहीं बची है। हमने प्रशासन को कहा है कि ऐसे हालात में खालसा अपने पांडाल कहां लगाएंगे। हम प्रशासन को आवेदन कर रहे हैं कि जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराएं और खालसा के पांडाल के लिए जगह तैयार करवाएं। उन्होंने शिप्रा शुद्धिकरण, घाट निर्माण, पेशवाई मार्ग चौड़ीकरण के कामों पर प्रसन्नता जताई और कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सरकार सनातनी है। ऐसे में हमें सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर सरकार पर पूरा भरोसा है।

Advertisement

इन प्रमुख संतों की रही उपस्थिति
श्री हजारी हनुमान मंदिर पवासा के श्री महंत काशीदास जी महाराज ने बताया कि निरीक्षण के दौरान रामादल अखाड़ा परिषद उज्जैन के अध्यक्ष महंत डॉ. रामेश्वर दास, महंत भगवानदास, भोपाल गुफा मंदिर के महामंडलेश्वर राम प्रवेश दास महाराज, जगन्नाथ पुरी के महामंडलेश्वर रामकृष्ण दास महाराज, भावनगर के महामंडलेश्वर गरीबदास महाराज, नासिक के महंत भक्तिदास महाराज, इंदौर के महामंडलेश्वर राधे-राधे बाबा, बांसवाड़ा के महामंडलेश्वर हरिओम दास, बनारस के महामंडलेश्वर रामलोचन दास महाराज, नडियाद के महंत महावीर दास, इंदौर पंचकुइया के महामंडलेश्वर राम गोपाल दास, तेरा भाई त्यागी अयोध्या के महामंडलेश्वर बृजमोहन दास, महा त्यागी कैंप अयोध्या के महामंडलेश्वर सीताराम दास, उज्जैन निर्वाणी अखाड़े के महंत दिग्विजय दास, दिगंबर अखाड़े के महंत रामचन्द्र दास भी साथ थे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें