Popup Image
Advertisement

सिख युवक के शव लाने का खर्च उठाएगी राज्य सरकार

उज्जैन। कनाडा में मृत उज्जैन के सिख युवक गुरकीरत का शव भारत लाने पर होने वाला खर्च राज्य सरकार उठाएगी। यह फैसला सीएम डॉ. मोहन यादव ने लिया है। डॉ. यादव मंगलवार को गुरकीरत के देवास रोड की पाश्र्वनाथ कॉलोनी स्थित निवास पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।

Advertisement

डॉ. यादव ने गुरकीरत मनोचा के चित्र पर पुष्प भी अर्पित किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन के होनहार छात्र की मृत्यु से उनका हृदय व्यथित है। सीएम ने परिजनों को कनाडा भेजने और स्व. गुरकीरत के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया का खर्च शासन द्वारा वहन किए जाने की घोषणा भी की।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें