Popup Image
Advertisement

स्वाद से ज्यादा पौष्टिकता जरूरी- डॉ. जैन

उज्जैन। जो आहार हमको विष समान लगता है, वह हमारे लिए अमृत होता है तथा जो अमृत का स्वाद देता है वह शरीर में विष का काम करता है। अत: स्वाद से ज्यादा हमें पौष्टिकता पर ध्यान देना चाहिये। यह बात शासकीय कालिदास कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा पोषण आहार सप्ता अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में गृहविज्ञान की प्रो. डॉ. शशि प्रभा जैन ने पोषण आहार संबंधी अपने व्याख्यान में कही।

Advertisement

डॉ. कविता मंगलम के अनुसार इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना अभिमुखीकरण अंतर्गत प्रो. डॉ. सुधा श्रीवास्तव ने व्यक्तित्व के विकास पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. वंदना गुप्ता ने की। आभार प्रो. सरिता यादव ने माना।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें