हर घर तिरंगा अभियान…. सामाजिक संस्थाएं कर रही ध्वज का वितरण, जनजागरण के लिए रैली भी निकाल रहे

By AV NEWS

उज्जैन। आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जन-प्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों, शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थाओं, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ हर घर तिरंगा अभियान की गतिविधियां लगातार की जा रही हैं। नागरिकों एवं स्कूली बच्चों के साथ तिरंगा यात्रा और रैली निकाल कर अभियान के प्रति जन-जागरूकता का कार्य किया जा रहा है। सामाजिक सस्थाएं तिरंगा ध्वज का वितरण कर लोगों को घरों पर लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। शहर तिरंगामय नजर आने लगा हैं।

युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संपूर्ण देश में आह्वान किया कि 75 वर्ष के आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के रूप में मनाना चाहिए। आज तिरंगा यात्रा के रूप में युवा शक्ति निकली है। यह बात भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने नानाखेड़ा से क्षीरसागर तक युवा मोर्चा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान कही। नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन आदि मौजूद थे।

तिरंगा यात्रा को हरी झंडी देकर रवाना किया

शुक्रवार को नानाखेड़ा बस स्टेण्ड के समीप पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, शिक्षाविद मुरलीधर राव, महापौर मुकेश टटवाल, निगम सभापति कलावती यादव, पूर्व सांसद चिन्तामणि मालवीय, विवेक जोशी,जगदीश अग्रवाल, विशाल राजौरिया, अशोक प्रजापत, राजपालसिंह सिसौदिया आदि ने माल्यार्पण कर तिरंगा यात्रा को हरी झंडी देकर रवाना किया।

नि:शुल्क वितरित किए राष्ट्रीय ध्वज

सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा शहर के विभिन्न भागों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का निशुल्क वितरण किया गया। संयुक्त सचिव चेतन ठक्कर एवं प्रवक्ता इकबाल उस्मानी ने बताया कि संस्था द्वारा योमे आजादी के 75 साल मुकम्मल होने के दो दिन पूर्व देश प्रेम की भावना जागृत करने के लिए सोसाइटी द्वारा तिरंगे का नि:शुल्क वितरण किया। साथ ही शहरवासियों से अपील की कि वे 15 अगस्त स्वतंत्र दिवस को अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों में तिरंगा अवश्य लगाए। अध्यक्ष पंकज जायसवाल, सचिव धर्मेंद्र राठौर, समीर उल हक, सैयद अबीद अली मीर, इस्माइल खान, निराला खान, वसीम चौधरी, बाबर खान उपस्थित थे।

घर-घर जाकर झंडे का वितरण

हर घर तिरंगा महोत्सव अभियान के तहत वार्ड 24 में घर-घर पहुंच कर झंडा वितरित किया गया। पार्षद सुशील शेखर श्रीवास के नेतृत्व में वार्ड 24 में झंडे वितरित किए। मुस्तफा ए पीठावाला, अपूर्व देवड़ा, मुकेश चंद्रावत, अशोक देवड़ा, बबलू महावर, डॉ. मुर्तजा तुराबी आदि मौजूद रहे।

Share This Article