Popup Image
Advertisement

हाथों से खाना खाने के अनोखे हैं स्वास्थ्य को लाभ

क्या आप जानते हैं कि हाथों से खाना सिर्फ एक आदत नहीं, बल्कि आयुर्वेद के अनुसार यह हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकती है? यह तरीका न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि हमारे सभी इंद्रियों को सक्रिय करता है। आइए जानते हैं कि हाथों से खाना खाने के अनोखे स्वास्थ्य लाभ क्या हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

Advertisement

इम्यूनिटी सिस्टम 
जब हम हाथ से खाते हैं, तो हमारे मुंह और पेट में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं। ये बैक्टीरिया शरीर में संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं और हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं, जिससे हम स्वस्थ रहते हैं।

डायबिटीज 
हाथ से खाने पर भोजन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जिससे शुगर का स्तर बढ़ता है) कम हो जाता है। इसका मतलब है कि खाने के बाद ब्लड शुगर का स्तर धीरे-धीरे बढ़ता है, जो डायबिटीज जैसी समस्याओं से बचाता है।

Advertisement

ब्लड सर्कुलेशन 
जब हम हाथ से खाना खाते हैं, तो उंगलियों का इस्तेमाल होता है, जिससे हाथों में खून का बहाव बेहतर होता है। इससे शरीर में जकड़न (जोड़ों में दर्द या थकावट) कम होती है और हमारा शरीर स्वस्थ रहता है।

पाचन
जब हम हाथ से खाना खाते हैं, तो हमारे हाथ खाने के साथ संपर्क में आते हैं, इस प्रक्रिया में हमारी त्वचा से कुछ खास एंजाइम निकलते हैं। ये एंजाइम पाचन में मदद करते हैं। जब ये एंजाइम सक्रिय होते हैं, तो खाना हमारे पेट में आसानी से पच जाता है। इससे अपच या पेट की अन्य समस्याएं नहीं होतीं। इस तरह हाथ से खाना खाने से पाचन बेहतर होता है।

Advertisement

ज्यादा खाना
साइकोलॉजी के अनुसार, हाथ से खाना खाने से हमें अपने शरीर की भूख का सही एहसास होता है। हम धीरे-धीरे खाते हैं और यह जानने में मदद मिलती है कि हमें और खाना चाहिए या नहीं, जिससे हम जरूरत से ज्यादा खाने से बचते हैं और वजन नियंत्रित रख पाते हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें