Popup Image
Advertisement

अभा संजा लोकोत्सव का समापन संभागीय उपायुक्त ने भी बनाई संजा

उज्जैन। प्रतिकल्पा सांस्कृतिक संस्था द्वारा आयोजित आठ दिवसीय 16वें अभा संजा लोकोत्सव की समापन संध्या पर 25 सितंबर की शाम कालिदास अकादमी में लोकरंग जत्रा ने रंग जमाया। संस्था सचिव कुमार किशन ने बताया प्रात: 9 बजे से संजा और मांडने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विशेष अतिथि भोपाल से आई उमा परते विशेष सहायक जनजाति कल्याण विभाग मंत्रालय एवं संभागीय उपायुक्त रंजनासिंह ने भी बच्चों के साथ संजा बनाई। कन्याओं ने संजा के गीत भी गाए। सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशेष अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, सांसद, डॉ. दीपमाला आदि थे। इस वर्ष का प्रतिकल्पा शिखर सम्मान चित्रकार भूरीबाई पद्मश्री को दिया गया।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें