Popup Image
Advertisement

आदित्य धर की हुईं यामी गौतम

32 साल की एक्ट्रेस ने उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक- के डायरेक्टर से की शादी, सोशल मीडिया पर साझा की खुशखबरी

Advertisement

विक्की डोनर और बाला जैसी फिल्मों की एक्ट्रेस यामी गौतम ने फिल्ममेकर आदित्य धर से शादी कर ली है। 32 साल की यामी और 38 साल के आदित्य ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है, परिवार के आशीर्वाद से आज हम एक इंटिमेट वेडिंग सेरेमनी में शादी के बंधन में बंध गए हैं। बहुत ही निजी लोग होने के नाते हमने खुशी के इस मौके का जश्न अपने परिवार के साथ मनाया। प्यार और दोस्ती की यात्रा शुरू करने के साथ हम आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। आदित्य धर ने 2019 में उरी द सर्जिकल स्ट्राइक से बतौर निर्देशक बॉलीवुड में कदम रखा था।

2016 में उरी में हुए आतंकी हमले और फिर बदले के लिएभारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर बेस्ड इस फिल्म के लिए आदित्य को बेस्ट डायरेक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था। उनकी अगली फिल्म द इम्मोर्टल अश्वथामा है, जिसमें उरी फेम विक्की कौशल ही मुख्य भूमिका में
दिखाई देंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें