Advertisement

आधी रात को बदमाशों का उत्पात, ढांचा भवन-बाफना पार्क में वाहनों में तोडफ़ोड़

रिटायर्ड शिक्षिका के परिवार को बनाया निशाना, पड़ोसी डॉक्टर भी आए चपेट में

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बाफना पार्क और ढांचा भवन क्षेत्र में गुरुवार रात बदमाशों ने करीब एक घंटे तक उत्पात मचाया। दो कारों के कांच तोड़ दिए और एक बाइक को पत्थरों से तोड़ दिया। करीब आधे घंटे बाद इसी तरह की दूसरी घटना ढांचा भवन क्षेत्र में हुई जहां बदमाशों ने ऑटो रिक्शा और ईरिक्शा में तोडफ़ोड़ की।

बाफना पार्क में रहने वाली रिटायर्ड शिक्षिका अफरोज पिता इस्माइल (65) व बेटी संगीता खान ने बताया कि गुरुवार देर रात 2 बजे करीब 10, 12 बदमाश आए और घर के बाहर खड़ी उनकी डिजायर के कांच फोड़ दिए। पास खड़ी पड़ोसी डॉ. प्रदीप अग्रवाल (आयुर्वेद) की कार में भी बदमाशों ने तोडफ़ोड़ कर दी। अफरोज खान ने बताया कि पास ही खड़ी उनके बेटे शेरान अली की बाइक को भी बदमाशों ने पत्थरों से तोड़ दिया। करीब एक घंटे तक बदमाश घर के बाहर उत्पात मचाते रहे। इस दौरान उन्होंने घर पर पत्थर भी फेंके। सभी लोग बुरी तरह डर गए और घर में छिपे रहे। काफी देर बाद 112 पुलिस वाहन आने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

Advertisement

बेटे का वाशिंग सेंटर पुराने विवाद की शंका
अफरोज के बेटे शेरान अली पिता लियाकत अली का एमआर-5 रोड पर वाशिंग सेंटर है। शंका है कि शेरान का किसी से पुराना विवाद रहा होगा। उसी के कारण यह हमला होने की आशंका जताई जा रही है। इस मामले में परिजनों ने बाफना पार्क के ऋषि मिश्रा, ढांचा भवन का साहिल गुर्जर और मायापुरी के विशाल सारोलिया सहित 8-10 लोगों पर शंका जाहिर की है।

ढांचा भवन में भी हंगामे की सूचना
पुलिस सूत्रों के मुताबिक बाफना पार्क की घटना के बाद ढांचा भवन क्षेत्र में भी बदमाशों के उत्पात मचाने की सूचना आई है। यहां बदमाशों ने ऑटो रिक्शा और ईरिक्शा में तोडफ़ोड़ की है। हालांकि इस घटना की शिकायत लेकर कोई सुबह थाने नहीं पहुंचा था।

Advertisement

इनका कहना
बाफना पार्क में कारों में हुई तोडफ़ोड़ मामले मेें सीसीटीवी फुटेज चैक किए जा रहे हैं। जल्दी ही आरोपियों की धरपकड़ होगी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
– विवेक कनोडिय़ा टीआई, थाना चिमनगंज

 

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें