Advertisement

आलिया भट्ट रणबीर कपूर ने दिखाई बेटी राहा की पहली झलक

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने आखिरकार अपनी बेटी राहा का चेहरा दुनिया को दिखा दिया है. इसके लिए उन्होंने क्रिसमस का मौका चुना. रणबीर कपूर और आलिया ने मंडे यानी क्रिसमस के दिन कपूर फैमिली के एनुअल क्रिसमस लंच के लिए राहा को साथ लेकर गए.

Advertisement

जब दोनों बाहर निकले तो रणबीर की गोद में उनकी प्यारी सी बेटी राहा थी. रणबीर और आलिया ने इस बार राहा का चेहरा नहीं छिपाया दोनों बड़े ही प्यार से राहा के साथ पोज करते नजर आए.

रणबीर के पिता और लीजेंड्री एक्ट्रेस ऋषि कपूर की तरह दिखने वाली राहा व्हाइट और पिंक ड्रेस और रेड कलर के वेलवेट शूज में बेहद प्यारी लग रही थीं. उनका हेयर स्टाइल बेहद क्यूट था. राहा ने दो छोटी चोटियां बनाई हुई थीं. उनका चेहरा देखकर हर कोई यही कह रहा है कि ये रणबीर और आलिया की तरफ से बेस्ट क्रिसमस गिफ्ट है.

Advertisement

आलिया का लुक भी बेहद प्यारा था. आलिया ने ब्लैक फ्लोरल ड्रेस पहनी और इसके साथ रेड हील्स थीं. रणबीर भी आलिया से मिलते जुलते कलर थीम में दिखे. फिलहाल आज तो सबका ध्यान राहा पर था. पैपराजी लिटिल राहा को देखकर बेहद खुश थे.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें