Popup Image
Advertisement

इंदौर में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा एक दिन के ब्रेक के बाद इंदौर के राऊ विधानसभा क्षेत्र से शुरू हुई। यात्रा में कोई केंद्रीय स्तर का नेता शामिल नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेश महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ही शहरवासियों का अभिवादन करने हुए चल रहे है।

Advertisement

शिवराज सिंह चौहान ने यात्रा में कहा जन आशीर्वाद यात्रा में कहा कि यात्रा को जनता का जनता का समर्थन मिल रहा है। मेरे लिए प्रदेश की जनता परिवार के समान है।कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके हिस्से जनता का आक्रोश है। उन्होंने कन्यादान योजना, संबल सहित कई योजनाएं बंद कर दी। इसे लेकर जनता कांग्रेस से नाराज है। कांग्रेस ने सनातन धर्म का अपमान किया है। यह मध्य प्रदेश की जनता सहन नहीं करेगी।

विमानतल पर उनकी आगवानी विधायक महेंद्र हार्डिया, मालिनी गौड़, जयपाल सिंह चावड़ा ने की। इसके बाद वे कार से राऊ पहुंचे और एक वाहन पर सवार हुए। इसके बाद यात्रा चार नंबर विधानसभा क्षेत्र पहुंचेगी।

Advertisement

यात्रा हर विधानसभा क्षेत्र में दो-दो घंटे रुकेगी। दो नंबर विधानसभा क्षेत्र में यात्रा रात को पहुंचेगी और यहां यात्रा का समापन होगा। इंदौर में यात्रा कुल 12 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री नुक्कड़ सभाएं भी लेंगे। यात्रा मार्ग पर स्वागत के लिए सैकड़ों मंच लगाए गए है। दो विधानसभा क्षेत्रों में कुछ कार्यकर्ता टिकट मांग रहे दावेदारों के विरोध की तैयारी कर चुके है। पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता के विरोध भी यात्रा के दौरान किया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें