उज्जैन:हाईवे पर दौड़ की प्रेक्टिस कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा…

By AV NEWS

सेना में भर्ती के लिये कर रहा था तैयारी, सुबह 6 बजे निकला था घर से

उज्जैन।दंगवाड़ा थाना इंगोरिया क्षेत्र में रहने वाले युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर गंभीर घायल कर दिया। सुबह 6 बजे हुई घटना को राहगिरों ने देखा और उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन घायल युवक को लेकर जिला चिकित्सालय आये जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

अर्जुन पिता नंदकिशोर 24 वर्ष निवासी दंगवाड़ा सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था और प्रतिदिन सुबह 6 बजे हाईवे पर दौड़ की प्रेक्टिस करता था। रोजाना की तरह अर्जुन सुबह घर से अकेला दौड़ लगाने निकला उसी दौरान दंगवाड़ा-बलेड़ी के बीच अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। राहगिरों ने अर्जुन के परिजनों को फोन पर सूचना दी। अस्पताल में डॉक्टर ने अर्जुन को मृत घोषित किया। परिजनों ने बताया कि अर्जुन बीए फायनल वर्ष का छात्र था। पिता किसान हैं और उसका एक भाई भी है। उसे किस वाहन ने टक्कर मारी इसकी जानकारी किसी को नहीं थी।

5 साल की बालिका को ट्रक ने टक्कर मारी

चंदेसरी देवासरोड़ पर ट्रक चालक ने सड़क किनारे खड़ी 5 वर्ष की बालिका को टक्कर मारकर घायल कर दिया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नागझिरी पुलिस ने मामले में ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि प्रियांशी पिता दिनेश बर्रा 5 वर्ष निवासी सुभाष मार्ग नागदा को चंदेसरी देवासरोड़ पर आयशर ट्रक चालक ने टक्कर मारकर घायल किया। बालिका परिजनों के साथ सड़क किनारे खड़ी थी।

Share This Article