Popup Image
Advertisement

उज्जैन : ऑफिस दर ऑफिस: आज लेट पहुंचे कर्मचारियों की हुई पेशी

उज्जैन। नगर निगम में कर्मचारी और अधिकारी स्वच्छता अभियान का बहाना बनाकर देरी से ऑफिस पहुंच रहे थे। इससे लोगों को हो रही परेशानी की जानकारी सामने आने के बाद अक्षर विश्व ने पड़ताल की थी।

Advertisement

मामला सामने आने के बाद गुरुवार को अपर आयुक्त मनोज पाठक ने देरी से ऑफिस आने वाले कर्मचारियों को बुलाया और उन्हें देरी से नहीं आने की हिदायत दी। आयुक्त ने सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया। बताया जाता है कि हर शाखा में दो से तीन कर्मचारी ऐसे हैं जो चेतावनी देने के बाद भी समय पर नहीं आ रहे हैं।

अब कटेगी सैलरी : अपर आयुक्त पाठक का कहना है कि लगातार देरी से आने वाले कर्मचारियों को चिन्हित किया जा रहा है। अभी चेतावनी दी गई है। अगर फिर भी इन्होंने देरी से आना बंद नहीं किया तो इनकी सैलरी काटी जाएगी। देरी से वाजिब कारण बताने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें