Advertisement

उज्जैन : पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने पेड़ पर फांसी लगाई

उज्जैन। हामूखेड़ी में ड्रायवर ने पारिवारिक विवाद के बाद पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया अनिल पिता जगदीश परमार 28 वर्ष निवासी हामूखेड़ी ड्रायवर था। उसका शव घर के बाहर पेड़ पर लटका लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें पारिवारिक कलह का उल्लेख है। इसी प्रकार श्याम पिता रमेश 20 वर्ष निवासी गणेश नगर नागझिरी ने अज्ञात कारणों के चलते मां की साड़ी से फांसी लगाई। उसके भाई हरिश ने बताया कि श्याम बेलदारी करता था। मां रामदेवरा दर्शन करने गई है। वह घर में अकेला था।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें