Popup Image
Advertisement

उज्जैन : PM मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 14 से 20 सितंबर तक सतत सेवा कार्य किए जाएंगे। इसी संदर्भ में भाजपा द्वारा सेवा कार्य का शुभारंभ किया। मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना के अनुसार सोमवार को जिलाध्यक्ष विवेक जोशी के नेतृत्व में सेवा सप्ताह की शुरुआत की गई। जिला मुख्यालय पर सभी मंडलों में 70स्थानों पर स्वच्छता कार्य किया एवं जिले को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प भी लिया।

Advertisement

इस दौरान मंत्री मोहन यादव, विधायक पारस जैन, मीना जोनवाल, वीरेंद्र कावडिय़ा, महामंत्री सुरेश गिरी, दिनेश जाटवा, परेश कुलकर्णी, पर्वत सिंह जाट, राजकुमार बंशीवाल आदि मौजूद रहे। नगर भाजपा द्वारा भी सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत प्रत्येक दिन की सेवा व्यवस्था विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों को वितरित की गयी है। जिसमें सेवा सप्ताह के दूसरे दिन शहर में 70 गरीब एवं जरूरतमंदों को चश्मे प्रदान किए जाएंगे। जिसका प्रभार भाजपा अनुसूचित जाती मोर्चे को दिया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें