एमडी देने वाले मुख्य तस्कर को पकडऩे मंदसौर पहुंची टीम

ड्रग्स के खिलाफ जंग : 15 लाख के मादक पदार्थ के साथ पकड़ा गया नागपुर का हिस्ट्रीशीटर और बिहारी युवक रिमांड पर
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नागपुर के हिस्ट्रीशीटर और बिहार को युवक को 1 किलो एमडी ड्रग्स की खेप देने वाले मुख्य तस्कर को पकडऩे के लिए उज्जैन पुलिस की टीम मंदसौर पहुंच गई है। उम्मीद है कि मुख्य तस्कर जल्दी ही पुलिस हिरासत में होगा। दोनों युवकों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। यह 13 जून तक रिमांड पर हैं।
दरअसल, गरोठ ब्रिज के पास कार (एमएच 31 एफआर 2515) कार खड़ी थी। रात्रि गश्त पर निकले चिमनगंज थाने के पुलिसकर्मियों ने कार चालक से पूछताछ की तो वह संतुष्टिपूर्ण उत्तर नहीं दे सका। ऐसे में तलाशी ली तो एक बॉक्स में थैली के अंदर रखी एमडी ड्रग्स मिली। १.०५ किलोग्राम वजनी एमडी की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 लाख रुपए है।
अंधेरे में खड़ी संदिग्ध कार ने खोला राज
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि चिमनगंज थाने के एसआई लिबिन खेस, एएसआई दिनेश सारोठिया, आरक्षक तेजकरण हिरवे, जगदीश गेहलोत और संदीप चौधरी ने जब युवकों से पूछताछ की तो कार चालक ने अपना नाम पंकज पिता श्यामराव चरड़े (3र्4 ), निवासी प्रभासिटी पवनगांव (नागपुर) बताया। पिछली सीट पर बैठे उसके साथी का नाम अमित पिता महेन्द्र तिवारी (20), निवासी बिहार (हाल मुकाम जयसिंहपुरा, उज्जैन) है।
मंदसौर से लाए थे खेप, नागपुर में होनी थी सप्लाय
चिमनगंज थाना प्रभारी विवेक कनोडिया ने बताया कि आरोपी ड्रग्स मंदसौर के मुख्य तस्कर से लेकर आए थे। इसे नागपुर में खपाने की तैयारी थी। पूछताछ में दोनों ने मंदसौर के मुख्य सप्लायर और नागपुर के दो अन्य पैडलर्स का नाम बताया है। मुख्य तस्कर को पकडऩे के लिए टीम मंदसौर पहुंच चुकी है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 13 जून तक रिमांड पर लिया है।