Advertisement

कर्मचारी संघ ने निगम की आय बढ़ाने के सुझाव दिए, मांगें भी रखी

उज्जैन। मप्र नगर निगम, नगर पालिका कर्मचारी संघ ने निगमायुक्त से मुलाकात कर निगम की आय बढ़ाने हेतु सुझाव के साथ ही कर्मचारियों की लंबित मांगों के निराकरण की भी मांग की।

Advertisement

संघ के मनोहर परमार ने बताया कि संभागीय अध्यक्ष संजय चौबे के नेतृत्व में सौंपे गये ज्ञापन में अनुरोध किया कि बाहरी लोगों के कब्जे में निगम की बेहद कीमती भूमि को मुक्त करवा कर शापिंग काम्पलेक्स का निर्माण कराया जाये ताकि निगम की आर्थिक स्थाई आय प्राप्त हो।

इसी के साथ अन्य सुझाव दिए। परमार ने बताया कि कर्मचारियों को समयमान वेतनमान एवं स्थाईकरण, अनुकंपा नियुक्ति, कम्प्यूटर ऑपरेटरों को स्थाई करने की मांग की। सुरेश रावल, सुशील व्यास, अजय विपट, महेन्द्र तिवारी आदि मौजूद थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें