Popup Image
Advertisement

खाटू श्याम बाबा का केसरिया रंग के वस्त्रों से होगा मनोहारी श्रृंगार

उज्जैन। बसंत पंचमी के पावन पर्व पर पारदेश्वर महादेव मंदिर सिद्धाश्रम में बाबा श्री श्यामजी (खाटू नरेश) का गंगाजल, केसर जल, दुग्ध, पंचामृत, से अभिषेक होगा। मंदिर समिति की सरोज अग्रवाल ने बताया कि श्री श्याम जी को नया अंग वस्त्र एवं पोशाक पहना कर इत्र अर्पण किया जाएगा। बसंती रंगों की सुंदर पुष्प मालाओं से श्रृंगार होगा। तत्पश्चात महाआरती की जाएगी। दर्शन हेतु रात्रि 9.30 बजे तक मंदिर पट खुले रहेंगे। इस अवसर पर सरोज अग्रवाल, तरुण मित्तल, सुरेंद्र जोशी, सुनील अग्रवाल, राजेश सारडा, विजय गोयल, सुधा अग्रवाल ने श्याम प्रेमियों से पधारने के लिए कहा है।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें