Popup Image
Advertisement

खाद्य विभाग का नकली घी-मावा बनाने की फैक्ट्री पर छापा

खाद्य विभाग का नकली घी-मावा बनाने की फैक्ट्री पर छापा, सेंपल जांच के लिए भेजा

Advertisement

उज्जैन। खाद्य विभाग की टीम ने खाचरौद के समीप भाटपचलाना के एक गांव में छापामार कार्रवाई कर घी-मावा और क्रीम जब्त किया है। नकली होने की शंका में कार्रवाई की है।

इनके नमूने लेकर जांच के लिए भोपाल लेब भेजे गए हैं।, थाना भाटपचलाना अंतर्गत बड़ागांव में मावा बनाने की फैक्ट्री में नकली मावा और घी बनाने की शंका पर खाद्य विभाग की टीम ने कार्यवाही की है। अधिकारियों ने फैक्ट्री से 2 लाख से अधिक का घी मावा क्रीम सहित सोडियम जब्त कर सेम्पल भोपाल स्थित लेब भेजे है।

Advertisement

खाद्य अधिकारियों के दल ने पुलिस के साथ संयुक्त रूप से बड़ागांव में रितेश कुमार की मंगलम फूड्स नामक फैक्ट्री पर छापा मारकर कार्यवाही की है।

कार्यवाही में मौके से नकली घी और मावा होने की आशंका के चलते 75000 की कीमत का 250 किलो मावा, 210 किलो घी करीब 1 लाख 26000 रुपए कीमत का, क्रीम 100 किलो 25000 रुपए कीमत साथ ही 60 किलो सोडियम 3900 कीमत का जब्त कर 7 सैंपल लेकर भोपाल लेब भेजा है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत दत्त शर्मा के अनुसार फैक्ट्री को सीज किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें