Popup Image
Advertisement

चिड़ार समाज ने किया समाज की प्रतिभाओं, बुजुर्गों का सम्मान

उज्जैन। श्री चिड़ार समाज सांस्कृतिक एवं कल्याण समिति द्वारा समाज के प्रतिभावान बच्चों के साथ बुजुर्गों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में समाज संरक्षक रहे स्व. रामेश्वर गोईया की स्मृति में प्रथम श्री चिड़ार गौरव सम्मान समाज के वरिष्ठ रवि चंदेल को प्रदान किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम संयोजक धर्मेन्द्र गोईया एवं मोहन चंदेल ने बताया कि कोरोनाकाल में समाज के जरूरतमंदों की मदद करने एवं समाज हित में सदैव अग्रणी भूमिका निभाने वाले समाज के वरिष्ठ रवि चंदेल को प्रथम ”श्री चिड़ार गौरव सम्मान” उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदान किया।

वहीं समाज की प्रतिभाओं को महापौर मुकेश टटवाल ने सम्मानित किया। अभिनंदन पत्र का वाचन प्रेमनारायण बरहा ने किया। दीपक धंधेरे, रामकिशन भरतरिया, कमलेश धंधेरे, राजेन्द्र गेहलोत, सचिन मगरे, संदीप हनुमंतैया, दीपक गेहलोत, दीपक गोईया, पंकज आठिया का सहयोग रहा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें