Popup Image
Advertisement

जेल से फरार दुष्कर्म का आरोपी रतलाम से गिरफ्तार

उज्जैन। करीब सात माह पहले खाचरौद उपजेल से फरार हुए तीन विचाराधीन बंदियों में से एक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को खाचरौद पुलिस ने रतलाम से गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपी गोपाल कीर (23) को रतलाम जिले के खारवाकला से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से धारदार तलवार भी बरामद हुई। उसके खिलाफआम्र्स एक्ट का मामला भी दर्ज किया है। हालांकि, जेल से भागे अन्य दो आरोपी अब भी फरार हैं।

Advertisement

25 दिसंबर 2025 को खाचरौद उपजेल में बंद तीन विचाराधीन बंदी जेल परिसर में पुताई कर रहे थे। इसी दौरान तीनोंसीढ़ी के सहारे जेल की दीवार लांघकर भाग गए थे। घटना से हडक़ंप मच गया था। लापरवाही बरतने पर तत्कालीन दो जेलर और एक प्रहरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था।

गंभीर अपराधों में बंद थे तीनों कैदी

Advertisement

गोपाल कीर (गिरफ्तार)- नाबालिग लडक़ी से अपहरण और दुष्कर्म (रेप)।

गोविंदलाल बलाई (फरार)- हत्या (मर्डर) के संगीन मामले में बंद था।

Advertisement

नारायण जाट (फरार)- दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद था।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें